फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकाउंटिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार संचालित करें- प्रभात रंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। ब्लॉक सभागार में चल रहे 12 दिवसीय कंप्यूटरराइज्ड एकाउंटिंग प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हो गया। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को अतिथियों ने प्रमाणपत्र प्रदान किए। ईओ प्रभात रंजन ने कहा कि एकाउंटिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा स्वरोजगार संचालित कर सकते हैं।
विज्ञापन

कस्बा स्थित ब्लॉक सभागार में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के निर्देश पर एमएसएमई विकास संस्थान आगरा की ओर से कंप्यूटराइज्ड एकाउंटिंग प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। नौ मार्च से 20 मार्च तक चले प्रशिक्षण में उद्यमिता एवं कौशल विकास की जानकारियां प्रदान की गईं। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ईओ नगर पंचायत प्रभात रंजन यादव और बीडीओ विमला देवी ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए।
ईओ ने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिये बेरोजगारी की समस्या दूर करने में मदद मिलेगी। बृजेश यादव ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के बारे बताया। बैंक ऑफ इंडिया के फील्ड ऑफीसर मनीष अरोड़ा ने बैंक से मिलने वाली सहायता राशि के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर डॉॅ. एके सिंह, आरके श्रीवास्तव, एडीओ राजीव कुलश्रेष्ठ आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें