फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गायत्री सुपर किंग्स ने योद्धा को हराकर फाइनल में बनाई जगह

Sun, 08 Feb 2026 02:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
आगरा बास्केटबॉल लीग
विज्ञापन
आगरा। आगरा बास्केटबॉल लीग के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में गायत्री सुपर किंग्स ने योद्धा को रोमांचक मुकाबले में 66-58 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

सिकंदरा रोड स्थित होली पब्लिक स्कूल में लीग के मैच खेले जा रहे हैं। शनिवार को मुकाबले की शुरुआत में योद्धा की टीम ने पहला क्वार्टर 17-9 से अपने नाम किया। दूसरे क्वार्टर में गायत्री सुपर किंग्स ने शानदार वापसी करते हुए 35-32 की बढ़त बना ली।
तीसरे क्वार्टर के बाद स्कोर 48-47 से गायत्री सुपर किंग्स के पक्ष में रहा और चौथे व अंतिम क्वार्टर में टीम ने बढ़त कायम रखते हुए मैच 66-58 से जीत लिया। योद्धा की ओर से मोहम्मद कैफ, भारत, अंकुश और वैभव का प्रदर्शन सराहनीय रहा। गायत्री सुपर किंग्स की ओर से हरीश, हिमांशु, उदित, विशाल और सिवान ने शानदार खेल दिखाया।
विज्ञापन

दूसरे सेमीफाइनल में सेरॉक्स ने एक रोमांचक मुकाबले में आगरा ताज रिबाउंड्स को 81-77 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस दौरान आयोजन सचिव शमी तोमर, शिविका तोमर, प्रद्युम्न चतुर्वेदी, दानिश बजाज, कन्हैया गोयल, राजीव सोई, परमजीत सिंह, केशव तापड़िया, डॉ. रिनेश मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फाइनल मैच आज
आयोजक ने बताया कि रविवार को शाम 6 बजे फाइनल मैच खेला जाएगा। इसे कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें