भोगांव में गायत्री यज्ञ कार्यक्रम में दीप जलातीं महिला भक्त।
- फोटो : भोगांव में गायत्री यज्ञ कार्यक्रम में दीप जलातीं महिला भक्त।
भोगांव। गायत्री परिवार की स्थानीय शाखा के संयोजन में चल रहे 24 कुंडीय गायत्री शक्ति संवर्धन महायज्ञ एवं प्रवचन कार्यक्रम का दीप महायज्ञ एवं दीक्षा कार्यक्रम के साथ समापन हो गया।
शुक्रवार को कार्यक्रम के अंतिम दिन टोली नायक हरिद्वार के डॉ. अशोक ढोके, गोपाल मालवीय ने कहा कि वर्तमान में महिलाएं सशक्त होकर देश की रक्षा करने के साथ-साथ राजनीति सहित प्रत्येक क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रही है। परंतु अभी भी ग्रामीण अंचलों में रुढि़वादिता के चलते महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। महिलाओं को जागरूक करने के लिए गायत्री परिवार घर घर जाकर महिलाओं को समाज में उनकी सहभागिता दिलाने का प्रयास कर रहा है।
उन्होंने कहा कि शिक्षित महिला दिवस समाज के विकास में सहायक होती है। गुरु के बिना मोक्ष नहीं मिलता है। प्रत्येक व्यक्ति को गुरु धारण कर दीक्षा अवश्य लेनी चाहिए। कार्यक्रम में दर्जनों लोगों को दीक्षा दी गई। शाम को दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं यज्ञ में सपरिवार आहुतियां दी। कार्यक्रम संयोजक सीमा सिंह, चेयरमैन नेहा तिवारी, डॉ. राजेश सक्सेना, डॉक्टर राजीव वर्मा, सुरेंद्र सिंह वर्मा, अवधेश यादव, राजकुमार योगी, दीपांशु वर्मा, चंचल देवी, मिथिलेश मिश्रा, विनायक वर्मा, प्रेमचंद मौजूद रहे।