पटियाली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई ने छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर के दूसरे दिन नृत्य कला का प्रशिक्षण दिया। इसमें छात्राओं को सुर-ताल के साथ कदमताल की छात्राओं को बारीकियां सिखाईं।
शुभारंभ मुख्य अतिथि आस्था, विशिष्ट अतिथि रोहित पुंढीर एवं ज्योति यादव ने माता सरस्वती के चित्र एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। परिषद गीत सोशल मीडिया प्रमुख अंबुज द्विवेदी ने कराया। नाट्य शास्त्र में छात्राओं ने प्रतिभागिता की। प्रशिक्षक आस्था, कुमकुम और आकृति ने छात्राओं को नृत्य कला की बारीकियों बताईं। उन्होंने सुर और ताल के मिलान के बारे में जानकारियां दी। छात्राओं को नृत्य का अभ्यास कराया। नृत्य कला में छात्राओं ने उत्साह से प्रतिभाग किया। 28 मई को सभी प्रतियोगिताओं के विजेता पुरस्कृत किए जाएंगे। संचालन नगर अध्यक्ष अनुज द्विवेदी ने किया। शिविर में विभाग प्रमुख सौरभ दीक्षित, सत्यराम शर्मा आदि मौजूद रहे।