फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गौरीशंकर खैर बने सपा के बाह तहसील अध्यक्ष

विज्ञापन
सपा के संगठन में बड़ा फेर बदल, बाह के तीन लोगों को मिली अहम जिम्मेदारी, बधाइयों का तांता
विज्ञापन
बाह। यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी ने सोमवार को आगरा के संगठन में बड़ा फेरबदल किया। बाह में पहली बार दलित चेहरे गौरीशंकर खैर को विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष की कमान सौंपी है। जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेश यादव को जिला उपाध्यक्ष बनाया है। सुधीर दुबे को भी जिला उपाध्यक्ष के पद पर बरकरार रखा गया है। इससे पहले जैतपुर के रहने वाले लल्ला गुर्जर को प्रदेश सचिव की अहम जिम्मेदारी दी गई। प्रदेश सचिव लल्ला गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा, आदिल वेग मिर्जा, मोनू अहीर, रमेश यादव, अरविंद यादव, डॉ. सुरेश यादव, आरपी सिंह आदि ने इस मनोनयन पर खुशी जताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें