फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गाली-गलाैज का विरोध करने पर दो पक्षों में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। कस्बे के सुनरट्टी मोहल्ले में सोमवार को गाली-गलौज का विरोध करने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामले में दिनेश ने पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि वह सुबह घर के बाहर गाय को गेहूं खिला रहे थे तभी बस्ती के विजेंद्र के परिजन गाली-गलौज करने लगे। दिनेश ने इसका विरोध किया तो उनके सिर पर डंडे से हमला कर दिया गया। चीख-पुकार सुनकर परिजन पहुंचे और उन्हें बचाया। दूसरी ओर, विजेंद्र ने भी पीटने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि दोनों पक्ष मारपीट के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। पुलिस ने दोनों घायलों की चिकित्सा जांच कराई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें