फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में गतिमान का पेंटो टूटा, 50 मिनट खड़ी रही

Tue, 24 May 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
गत‌िमान एक्‍सप्रेस - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
सोमवार शाम आंधी के कारण बाद स्टेशन के नजदीक ओवर हेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) टूटने से रेल यातायात तकरीबन एक घंटे बाधित रहा। गतिमान एक्सप्रेस का पेंटो भी टूट गया। ट्रेन 50 मिनट तक खड़ी रही। दूसरा इंजन लगाकर इसे दिल्ली रवाना किया गया।
विज्ञापन

शाम साढ़े छह बजे आए तेज अंधड़ के कारण बाद स्टेशन पर ओएचई टूट गई। इसी बीच निजामुद्दीन को जाने वाली गतिमान एक्सप्रेस का पेंटो भी बाद स्टेशन के नजदीक टूट गया। गतिमान जहां की तहां खड़ी हो गई। कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। इसके बाद रेलकर्मियों ने ओएचई ठीक की। फिर गतिमान के लिए आगरा से दूसरा इंजन भेजा गया। तकरीबन साढ़े सात बजे दिल्ली के लिए इसे रवाना किया जा सका। पीआरओ भूपिंदर ढिल्लन ने बताया कि ओएचई टूटने के कारण ताज एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन रेलगाड़ियां एक से डेढ़ घंटे की देरी से चलीं। गतिमान का पेंटो टूटने के कारण उसे दूसरा इंजन लगाकर गंतव्य को रवाना किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें