फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीफिलिंग करते मिले दुकानदार, 27 गैस सिलिंडर जब्त किए

विज्ञापन
18एमएनपी-39-कुरावली में गैस सिलिंडर की दुकान पर छापामार कार्रवाई करते अधिकारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
कुरावली। एसडीएम और सीओ ने रविवार देर शाम मैनपुरी तिराहा स्थित एक दुकान पर छापामार कार्रवाई कर मौके से 27 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए।
विज्ञापन

रविवार की शाम एसडीएम अनूप कुमार और सीओ डीपी गौड़ ने सूचना पर मैनपुरी तिराहा स्थित एक दुकान पर छापामार कार्रवाई की। अधिकारी को दुकान पर अवैध ढंग से वाहनों में गैस रीफिलिंग की सूचना मिली थी। अधिकारियों के साथ पुलिस बल को देख वहां रीफिलिंग कर रहे लोग भाग निकले। पुलिस ने तलाशी के दौरान वहां से करीब 27 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि वहां काफी लंबे समय से अवैध धंधा चल रहा था। एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक को मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें