फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गैस सिलिंडर से लगी आग, घरेलू सामान जला

Wed, 05 Nov 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 31 गैस सिलिंडर से लगी आग के बाद जला पड़ा घरेलू सामान। संवाद
विज्ञापन
बरनाहल। थाना क्षेत्र के गांंव बिरथुआ में बुधवार को एक मकान में गैस सिलिंडर से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। कमरे में रखा घरेलू सामान जल गया। घर में खाना बना रही महिला ने भागकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बिरथुआ निवासी नीरज मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। बुधवार सुबह नीरज की पत्नी आरती देवी खाना बनाने जा रही थी। तभी सिलिंडर में गैस खत्म हो गई। आरती ने पति नीरज से दूसरा सिलिंडर लाने को कहा। नीरज बरनाहल से सिलिंडर लेकर घर पहुंचा। दोपहर करीब 12 बजे आरती खाना बना रही थी तभी अचानक सिलिंडर में आग लग गई।
सिलिंडर के पास रखा फ्रिज आग की चपेट में आ गया। महिला ने भाग कर अपनी जान बचाई। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लेकिन फायर बिग्रेड की गाड़ी नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। कमरे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें