फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: मोहल्ला राधाकिशन में फटा गैस सिलिंडर, गृह स्वामी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Wed, 26 Oct 2022 10:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

बताया कि सिलिंडर उल्टा होने के कारण फटा है। गृहस्वामी ने सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बचा लिया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सिलिंडर को लगाते समय देख लें कि कहीं से कोई लीकेज तो नहीं है।
विज्ञापन
गैस सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के अलीगंज कस्बे के मोहल्ला राधाकिशन में मंगलवार सुबह एक घर में रसोई गैस सिलिंडर में आग लग गई। गृहस्वामी ने सूझबूझ और हिम्मत दिखाते हुए सिलिंडर को घर से बाहर फेंक दिया। इसके बाद यह तेज धमाके के साथ फट गया। सिलिंडर के टुकड़े आधा किलोमीटर दूर तक जाकर गिरे। घर की खिड़कियां टूट गईं।
विज्ञापन


हादसा कायमगंज-एटा मार्ग स्थित मोहल्ला राधाकिशन की नई कॉलोनी निवासी अजय राठौर के घर पर हुआ। मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे अजय की पत्नी ने गैस खत्म होने पर सिलिंडर बदलकर लगाया, जिससे गैस लीक हो रही थी। चूल्हा जलाते ही सिलिंडर में आग लग गई। इससे घर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। 

अजय ने सिलिंडर को निकालकर घर से बाहर फेंक दिया। आग बुझाने की कोशिश करने लगे। थोड़ी देर बार सिलिंडर तेज आवाज के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि घरों की खिड़कियों के कांच टूट गए। घटना की सूचना मिलने पर एफएसओ दीपक चौधरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। 
विज्ञापन


बताया कि सिलिंडर उल्टा होने के कारण फटा है। गृहस्वामी ने सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बचा लिया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सिलिंडर को लगाते समय देख लें कि कहीं से कोई लीकेज तो नहीं है। सावधानी बरत कर इस तरह की स्थिति से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें