फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: झोपड़ी में आग लगने से फटा गैस सिलेंडर, धमाके से दहशत, जल गया सामान 

Thu, 09 Jun 2022 07:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव जरारा में रात को सोते समय गैस सिलेंडर लीकेज होने से आग लग गई। जब तक इसकी जानकारी होती तब तक गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव जरारा में बुधवार की रात एक झोपड़ी में रखे सिलेंडर  में गैस लीकेज के चलते आग लग गई। कुछ देर बाद तेज धमाके साथ सिलेंडर  फटा तो परिजन व ग्रामीण सहम गए। हालांकि सिलेंडर फटने से हुए हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ। झोपड़ी व घरेलू सामान आदि जलकर राख हो गया।

विज्ञापन


थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव जरारा निवासी मदन सिंह फेरी लगाकर लोगों के हाथ में टैटू बनाकर परिवार का भरण पोषण करता है। एक बेटी की शादी कर चुका है वहीं दूसरी बेटी की उम्र अभी 10 वर्ष है। बुधवार की रात वह खाना खाने के बाद झोपड़ी के बाहर चारपाई डालकर लेटा था। रात करीब 10 बजे झोपड़ी में रखे गैस सिलेंडर में लीकेज के चलते आग लग गई। इसकी जानकारी झोपड़ी के बाहर लेटे मदन व उसके परिजनों को नहीं हो सकी।

धमाके से सहम गए लोग 

आग फैलने लगी, जिसके बाद अचानक सिलेंडर तेज धमाके साथ फट गया। धमाका सुनकर परिजन व ग्रामीण सहम गए। झोपड़ी के पास लेटा मदन उसके परिजन काफी दूर भाग गए। आग की तेज लपटों से कुछ ही देर में झोपड़ी व उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। सिलेंडर फटने से हुए इस धमाके से मदन व उसके परिजनों को कोई क्षति नहीं पहुंची, लेकिन यदि वह लोग झोपड़ी के अंदर होते तो निश्चित तौर पर बड़ी घटना हो सकती थी।

छिन गई गरीब की रोजी-रोटी

आग में मदन सिंह की टैटू बनाने वाली मशीन भी जल गई। ग्रामीणों का कहना है कि मदन गरीब है। उसकी टैटू बनाने वाली मशीन भी आग में जल गई। ग्रामीणों ने मांग की है कि परिवार को आगजनी में हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें