रविवार को तेज धूप से बचाव के लिए चेहरा ढककर जाती स्कूटी सवार युवती
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। रविवार को अधिकतम तापमान लगभग 40 के पार पहुंच गया। ऐसे में बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। कड़ी धूप में दोपहर के समय सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया। इसके चलते दोपहर के समय बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर सन्नाटा दिखाई दिया। दोपहर में गर्मी इतनी तेज हो जाती है कि कूलर व पंखे हांफने लगे हैं। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से निकल रहे हैं और वह भी चेहरे और सिर को कपड़े से ढक कर निकल रहे हैं। तपिश के कारण हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में चिकित्सकों ने लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है।
हीट स्ट्रोक के लक्षण
-तेज धूप के कारण सिर में दर्द होना, चक्कर खाकर गिर जाना
-दिल की धड़कन बढ़ना, सांस का फूलना, अधिक पसीना आना
-बुखार के साथ उल्टियां होना, आंखों में जलन होना
यह बरते सावधानी
पूरे कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें। खासकर बच्चों को धूप से बचाए। दोपहर के समय खुले में खेलने से रोकें। बासी भोजन और सड़े गले फल खाने से बचें। चेहरे को ढक कर घर से बाहर निकलें। गर्मी के प्रकोप से डायरिया के फैलने की संभावना भी बढ़ने लगी है। उल्टी, दस्त, सांस फूलने पर चिकित्सक से दवा लें। कटे व सड़े गले फल आदि खाने से बचें। दोपहर के समय फल आदि का प्रयोग न करें।
डॉ. आलोक : सीएमएस जिला अस्पताल