बना लिया बंधक
इसके बाद तीन हथियारबंद बदमाशों ने हम लोगों को बंधक बना लिया। डीसीएम को अपने कब्जे में कर लिया। एक बदमाश डीसीएम को लेकर चला गया। जबकि चालक सहित तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर हम लोगों को बांधकर कार में डाल लिया। इसके बाद काफी देर तक कार में ही घुमाते रहे और बाद में सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक कर चले गए। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 8.30 बजे ग्रामीणों ने पड़ा देखा तब बंधन मुक्त कराया गया। एएसपी ने बताया कि चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए 4 टीमें लगाई गई हैं। जल्द खुलासा किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - UP: खुद की कार से सफर करते हैं तो हो जाएं सावधान! सक्रिय हुआ ये गैंग; रेलवे अधिकारी हुए शिकार
तीन लाख से अधिक का बताया जा रहा लहसुन
थाना प्रभारी सुनील कुमार सक्सेना ने बताया कि चालक ने 270 बोरा लहसुन डीसीएम में लोड करके ले जाने की बात कही है। इसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही डीसीएम भी लूट में गई है।