फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर रेलखंड पर गरीबरथ एक्सप्रेस जेनरेटर से टकरायी, दुर्घटनाग्रस्त होने से बची

Fri, 19 Apr 2019 11:24 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर रेलखंड पर शुक्रवार सुबह रेल ट्र्रैक पर रखे जेनरेटर सेट से गरीबरथ एक्क्सप्रेस टकरा गयी। इससे रेल हादसा होने से बाल-बाल बच गया। रेल इंजन से जनरेटर के टकराने से हुए धमाके एवं ट्रेन के झटके के साथ रुकने पर रेलयात्री दशहत में आ गये। सूचना से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। रेल प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे करीब की है। इटावा पीडब्लूआई की टीम इकदिल रेलवे स्टेशन के निकट अप रेलट्रैक पर हुए फ्रैक्चर को सही कर रही थी। इसके चलते मिनी जेनरेटर सेट को लाइन के पास रखकर कार्य किया जा रहा था।

जब रेलट्रैक पर भागलपुर से चलकर आनंद बिहार जा रही 22405 गरीबरथ एक्क्सप्रेस आने का संकेत हुआ तो स्टॉफ जेनरेटर सेट को वहीं छोड़कर दूर चला गया। इसके चलते ट्रेन का इंजन जनरेटर सेट से टकरा गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

तेज धमाके की आवाज सुन चालक ने ट्रेन रोक दी। इस दौरान वहां कार्य कर रहे कर्मचारी भी हादसा होते देख घबरा गये। वहीं तेज धमाके व तेज झटके के साथ ट्रेन के रुकने पर रेलयात्री भी दहशत में आ गये। चालक ने इंजन को चेक करने के बाद घटना की जानकारी नियंत्रण कक्ष टूंडला को दी। सब कुछ ठीक मिलने के पांच मिनट बाद चालक ट्रेन को चला दिया। 

रेलट्रैक पर जेनरेटर सेट छोड़ देने की घटना को रेल प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। रेल प्रशासन ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। टीम में ट्रैफिक इंस्पेक्टर डीएस मीण्णा, पीडब्ब्लूआई पीके साहू व लोको इंस्पेक्क्टर हैं। टीम घटना की जांच कर दो दिनों में जांच रिपोर्ट प्रयागराज अधिकारियों को सौंपेगी।
 
जनसंपर्क अधिकारी, प्रयागराज, अमित मालवीय का कहना है कि इकदिल पर हुई घटना में लापरवाही सामने आयी है। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। तीन सदस्यीय टीम घटना जांच करेगी। जांच के उपरांत दोषी रेलकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें