फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा जंक्शन पर जाम हुए गरीब रथ एक्सप्रेस के इंजन के पहिए, तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन

Fri, 24 Jan 2020 05:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
मथुरा जंक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुंबई से निजामुद्दीन जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस के पहिए मथुरा जंक्शन पर जाम हो गए। इसके चलते इंजन को दूसरी ट्रेन के इंजन से जोड़कर अलग किया और दूसरे प्लेटफार्म पर ले जाया गया। बाद में मालगाड़ी के इंजन से ट्रेन को रवाना किया गया। इसके कारण ट्रेन तीन घंटे तक मथुरा जंक्शन पर खड़ी रही। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह 12909 बांद्रा निजामुद्दीन गरीब रथ एक्सप्रेस सुबह 7.29 बजे मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म दो पर पहुंची। यहां ट्रेन को दो मिनट रुकना था। इसके बाद ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी। गरीब रथ एक्सप्रेस के इंजन के आगे के पहिए जाम हो गए। इससे रेलवे परिचालन शाखा के लोगों में हड़कंप मच गया। 

रेलवे इंजीनियरों ने जाम हुए पहियों को सही करने का प्रयास किया। तेल ग्रीस लगाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद मालगाड़ी के इंजन से ट्रेन को प्लेटफार्म दो से हटाकर तीन-चार पर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन पहिए जाम होने के चलते प्लेटफार्म तीन पर ही लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन घंटे जंक्शन पर खड़ी रही ट्रेन

इसके बाद फिर से इंजीनियरों ने पहिए सही करने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद जैसे-तैसे कर गरीब रथ के इंजन को अलग किया और मालगाड़ी के इंजन को लगाकर सुबह 10.30 बजे निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन को रवाना किया। इस दौरान ट्रेन मथुरा जंक्शन पर तीन घंटे तक खड़ी रही। 

इसके चलते चार ट्रेन प्रभावित हुई और यात्री भी परेशान रहे। डीआरएम के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि गरीब रथ के इंजन के पहिए जाम हो गए थे, इसके चलते ट्रेन को दूसरा इंजन लगाकर रवाना किया गया। इससे ट्रेन तीन घंटे विलंबित हुई। 

इन ट्रेनों के बदलने पड़े प्लेटफार्म 

गरीब रथ के इंजन के पहिए जाम होने के चलते कर्नाटका एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस को प्लेटफार्म दो व तीन की जगह प्लेटफार्म चार पर लिया गया। इसके चलते यात्रियों को खासी परेशानी हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें