फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: आवास विकास कॉलोनी में घरों के सामने कचरे के ढेर, रास्ता बना दलदल, ऐसा है हाल

Mon, 26 Sep 2022 03:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-1 में घरों के सामने कचरे के ढेर लगे हैं, जिससे दुर्गंध से रहना दुश्वार हो रहा है। सड़क में गड्ढे हैं, जिसमें जलभराव से दलदल बन गया है। 
विज्ञापन
सड़क पर लगा कचरे का ढेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-1 में सड़क, नाली और सफाई की हालत बदतर है। यहां घरों के सामने कचरे के ढेर लगे हैं, जिससे दुर्गंध से रहना दुश्वार हो रहा है। सड़क में गड्ढे हैं, जिसमें जलभराव से दलदल बन गया है। यहां से गुजरने पर आए दिन बच्चे और महिलाएं चुटैल हो रहे हैं। 
विज्ञापन


सेक्टर-1 में गंगाजल की पाइपलाइन के लिए खुदाई की, इसके बाद गड्ढों को पूरी तरह से बंद नहीं किया। बरसात में जलभराव से कीचड़ और दलदल हो गई है। यहां से पैदल निकलना आसान नहीं है। दुपहिया वाहन भी फिसल रहे हैं। सब्जी, दूध समेत अन्य कार्यों के लिए आवागमन आसान नहीं है। 

गंदगी के कारण पनप रहे मच्छर 

सफाई की बात करें तो कचरे के ढेर लगे हैं। सफाई नहीं होने से डलावघर सा बन गया है। यहां कचरे के सड़ने से दुर्गंध फैलती रहती है। मच्छर भी पनप रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि पार्षद और नगर निगम में शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 
विज्ञापन

नहीं कर रहे समस्या की सुनवाई

आवास विकास कॉलोनी निवासी विपिन श्रीवास्तव ने बताया कि कचरा नहीं उठाया जाता है। इससे ढेर लग गए हैं। बरसात में कचरा सड़ने से दुर्गंध आती है। इसमें मच्छर पनपने से ये काटते हैं। नगर निगम और पार्षद भी सुनवाई नहीं कर रहे। 

पैदल भी नहीं निकल पा रहे

लालाराम ने कहा कि पाइपलाइन के लिए गड्ढे खोद दिए, लेकिन इनको पूरी तरह से बंद नहीं किया। कच्चा रास्ता होने से बारिश में यहां कीचड़, जलभराव से पैदल भी नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें