फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पांच दिन से घर से कूड़ा उठाने का काम ठप, नगर पालिका उठवाएगी

Sat, 11 Oct 2025 09:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
डोर टू डोर कूड़ा उठाने का काम ठप, नदी किनारे फेंका
विज्ञापन

कासगंज। शहर में 5 दिनों से डोर-टू-डोर कूड़ा नहीं उठ रहा है। इसके बाद वार्डों से निकलने वाले कूड़े को उठाने के लिए नगर पालिका ने कमान संभाली है। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में कार्यदायी संस्था पर निर्णय लिया जाएगा।
नगर पालिका चेयरमैन मीना माहेश्वरी ने बताया कि नगर पालिका ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए एक निजी कंपनी को ठेका दिया था। उन्होंने बताया कि कूड़ा एकत्रित करने वाले वाहन गलियों में लाउडस्पीकर बजाते हुए निकल जाते हैं। महिलाओं के दरवाजे पर पहुंचने पर कूड़ा कलेक्शन करने वाले वाहन आगे निकल जाते थे। इससे घरों से निकलने वाला कूड़ा लोग सड़क पर ही डाल देते हैं।
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद नगर पालिकाकर्मी मौके पर पहुंचकर कूड़ा एकत्रित कर उसे नियत स्थान पर फेंक जाते हैं। कंपनी से अनुबंध में गीला और सूखा कूड़ा एकत्रित कर उसे एमआरएफ सेंटर पर पहुंचाना था, लेकिन शहर से निकलने वाले कूड़े को काली नदी के समीप फेंक दिया जाता है। इससे गंदगी के ढेर से उठती दुर्गंध से लोगों को मार्ग से गुजरने में काफी दिक्कतें होती हैं।

विधायक कर चुके कचरे की शिकायत
कूड़े के ढेर से उठती दुर्गंध के बारे में सदर विधायक व लोगों ने नगर पालिका से शिकायत की। इस संबंध में नगर पालिका ने संस्था को कई बार नोटिस दिए, लेकिन फर्म के कर्मियों द्वारा मनमाने तरीके से काली नदी के समीप बार-बार कूड़ा फेंका गया। उन्होंने बताया कि पालिका की ओर से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए 10 वाहन व 11 टिपर दिए गए। संस्था ने उनकी समय पर मरम्मत तक नहीं कराई। खराब होने पर संस्था के कर्मियों ने उन्हें नगर पालिका में खड़ा कर दिया। उन्होंने बताया कि 5 दिन से शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा नहीं उठ रहा है। नगर पालिका कर्मी वार्डों में पहुंचकर साफ-सफाई कर कूड़ा एकत्रित कर रहे हैं। बोर्ड की बैठक में कार्यदायी संस्था पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


कंपनी बोली- ऑफिस और वाहन गैराज में डाल रखा है ताला
मामले में डोर-टू-डोर कंपनी के कलेक्शन मैनेजर कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन ने उनके कार्यालय पर ताला डाल दिया है। इसके अलावा वाहन खड़े करने वाले गैराज पर भी ताला लगा हुआ है। कूड़ा कलेक्शन के लिए वाहन नहीं दिए जा रहे हैं। इसकी वजह से कूड़ा कलेक्शन नहीं हो पा रहा है। नगर पालिका की ओर से अभी तक कंपनी को कोई नोटिस नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें