फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय के पास पांच घंटे जला कचरा

विज्ञापन
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ऑफिस के पास खाली प्लॉट में जलता कचरा।
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-8 में स्थित कार्यालय से महज 50 फीट की दूरी पर पांच घंटे तक कचरा जलता रहा। बोर्ड कार्यालय के पास खाली प्लॉट में कचरा भरा हुआ है, जिसमें किसी ने सुबह आग लगा दी। इसमें चमड़े की कतरनों के बैग, प्लास्टिक कचरा पड़ा हुआ था। पांच घंटे तक कचरा सुलगने से क्षेत्रीय लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

क्षेत्रीय निवासी राम सिंह त्यागी ने बताया कि कचरा जलाने पर रोक है, लेकिन खाली प्लॉट में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ऑफिस के 50 फीट दूर ही आग लगा दी गई। पांच घंटे तक प्लास्टिक कचरा जलने से उठा धुआं परेशान करता रहा। घर में अस्थमा रोगी मां हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा परेशानी हुई। प्लॉट के नजदीक रह रहे
शिवम वर्मा ने बताया कि खाली प्लॉट में हर सप्ताह कचरा जलाया जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने ऑफिस के पास ही कभी इसे रोकने की कोशिश नहीं की। इस मामले में नगर स्वास्थ्य अधिकारी संजीव वर्मा ने बताया कि प्लॉट से कचरा हटवाया जाएगा। आग किसने लगाई, इसकी जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें