फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ...

विज्ञापन
बटेश्वर यमुना मे गणेश प्रतिमा विसर्जन को जाते भक्तगण - फोटो : 1
विज्ञापन
बटेश्वर। तीर्थ धाम में मंगलवार को फतेहबाद आगरा से आए गणेश भक्तों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ श्रीगणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। रंग-गुलाल में रंगे श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ पूरे वातावरण को धर्ममय बना दिया।
विज्ञापन

आगरा से आए श्रद्धालुओं ने अपने कुलदेवता के पावन स्थान तीर्थ धाम बटेश्वर पहुंचकर जोगेश्वरी घाट पर विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यमुना नदी में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। इस दौरान भक्तों ने अगले वर्ष विघ्नहर्ता के शीघ्र आगमन की कामना करते हुए बप्पा को विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें