फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में दहेज हत्या का शिकार हुई गंजडुंडवारा की युवती

विज्ञापन
कासगंज हत्या का शिकार गंजडुंडवारा की विवाहित युवती दीक्षा राठौर का फाइल फोटो - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। गंजडुंडवारा की महिला की दहेज के लिए कानपुर के कल्यानपुर में हत्या कर दी गई। इस मामले की सूचना पर गंजडुंडवारा से कानपुर पहुंचे विवाहिता के परिजन ने दहेज हत्या की धाराओं में पति, सास, ससुर आदि के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। परिजन के मुताबिक दीक्षा राठौर पुत्री स्वर्गीय रामप्रताप सिंह की शादी पिता के न होने के कारण चाचा सत्यपाल सिंह ने की। यह शादी 12 दिसंबर 2020 को आदर्श कुमार पुत्र अरुण कुमार सिंह निवासी विनायकपुर थाना कल्यानपुर कानपुर के साथ हुई।
विज्ञापन

शादी में 40 लाख रुपये खर्च किए गए। कार सहित अन्य लग्जरी सामान दिया गया। चाचा ने बताया कि शादी के बाद से दीक्षा का दहेज के लिए उसके पति, सास, ससुर व अन्य ससुरालीजन ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। कई बार उसके साथ मारपीट की गई। एक मार्च की सुबह फोन पर सूचना मिली की दीक्षा की मौत हो गई है। चाचा सत्यपाल सिंह ने बताया कि दीक्षा की मारपीट करके हत्या कर दी गई है। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। चाचा की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कानपुर के कल्यानपुर थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें