फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री बनकर ट्रेन में सफर करते थे गांजा तस्कर, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना सदर पुलिस ने प्रतापपुरा चौराहे के पास से रविवार को दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। वह ट्रेन में यात्री बनकर गांजा लेकर आते थे। दिल्ली और उसके आसपास के जिलों में गांजा की तस्करी करते हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि आरोपियों में बरेली निवासी फिरोज अहमद और बदायूं निवासी इरशाद हैं। उनके पास से 20 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह हैदराबाद के सिकंदराबाद से गांजा लेकर आए हैं। वह गांजे को बैग मेें रख लेते थे। इसके बाद ट्रेन में सफर करते हैं। आगरा में ट्रेन से उतरकर निजी वाहन से दिल्ली जाने की फिराक में थे। ट्रेन से दिल्ली नहीं जाना चाहते थे। क्योंकि स्टेशन पर चेकिंग में पकड़े जा सकते थे। गांजा की कीमत दो लाख रुपये हैं। आरोपी छोटे स्तर पर गांजा की बिक्री करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें