फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गैंगस्टर सुनील सरधानिया का आगरा से भी कनक्शन, 16 साल पहले सराफ की हत्या में भेजा गया था जेल

Tue, 28 Oct 2025 09:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

कुख्यात गैंगस्टर सुनील सरधानिया को गुरुग्राम पुलिस ने शनिवार की रात को दिल्ली के इंदिया गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। सुनील सरधानिया मध्य अमेरिका स्थित कोस्टा-रिका देश से वापस भारत आया है।
विज्ञापन
गुरुग्राम पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य अमेरिकी देश कोस्टा रिका से प्रत्यर्पित कर भारत लाए गए गैंगस्टर सुनील सरधानिया का नाम 16 साल पहले आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र में सराफ की हत्या में आया था। पुलिस ने चार आरोपियों के साथ उसे भी गिरफ्तार किया था। कोर्ट के आदेश पर चारों को जेल भेज दिया था। हालांकि, साक्ष्य के अभाव में सभी बरी हो गए थे। 
विज्ञापन


सराफ के परिवार का कहना है कि पुलिस ने गलत आरोपियों को जेल भेजा था। इस वजह से उन्हें सजा नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार पिनाहट निवासी राजकुमार गुप्ता के बेटे संजय की कस्बा के बाजार में सोने-चांदी की दुकान थी। 18 फरवरी 2009 को वो दुकान बंद करके घर आ रहे थे। रास्ते में घर के पास गली में बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। हाथ से जेवरात से भरा थैला छीनने का प्रयास किया। संजय ने विरोध किया। इस पर बदमाशों उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी माैत हो गई। 

मामले में राजकुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।पुलिस ने घटना का खुलासा किया। इसमें खिरकिया मोहल्ला, पिनाहट निवासी प्रकाश, बलराम के अलावा सोनीपत, हरियाणा निवासी सुंदर काला और रोहतक, हरियाणा निवासी सुनील सरधानिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। राजकुमार गुप्ता के मुताबिक, उनकी कोर्ट में पेशी हुई थी मगर आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी। इस कारण वो बरी हो गए थे। उधर, मामले में डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि केस में नए तथ्य प्रकाश में आने पर जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें