अवैध असलहा निर्माण में शामिल 9 आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि गैंग के सरगना पंकज कुमार निवासी कबीरगंज हनुमान मंदिर के पास भोगांव अपने गैंग के शिवम उर्फ निशांत निवासी नगला पजाबा, सोनू कुमार शर्मा निवासी गांव बिंदवारा मुंगेर बिहार, मदन कुमार शर्मा गांव मुगरौडा मुंगेर बिहार, मोहित निवासी रामनगर मुुंगेर, मोहर सिंह उर्फ बबलू निवासी गांव ईकरी थाना औंछा, शीलेंद्र सिंह गांव बरनपुर दन्नाहार, ललित कुमार उर्फ बीनू निवासी नगला पजाबा और शैकी उर्फ सुमित कुमार मोहल्ला डालगंज घिरोर के साथ गिरोहबद्ध अपराध करते थे। सभी अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है, अपराध से अर्जित की गई इनकी संपत्ति के बारे में जानकारी की जा रही है।
मैनपुरी। एसटीएफ मेरठ यूनिट ने 11 जुलाई को कोतवाली क्षेत्र में अवैध शस्त्र बनाते हुए अपराधियों को गिरफ्तार किया था। अवैध असलहा निर्माण में शामिल 9 आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। एसपी ने बताया कि अपराध से अर्जित संपत्ति के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में 11 जुलाई को एसटीएफ मेरठ यूनिट ने सिरसागंज चौराहे के पास एक मकान में दबिश दी थी। वहां बेसमेंट में मुंगेर के कारीगर पिस्टल बना रहे थे। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि गैंग के सरगना पंकज कुमार निवासी कबीरगंज हनुमान मंदिर के पास भोगांव अपने गैंग के शिवम उर्फ निशांत निवासी नगला पजाबा, सोनू कुमार शर्मा निवासी गांव बिंदवारा मुंगेर बिहार, मदन कुमार शर्मा गांव मुगरौडा मुंगेर बिहार, मोहित निवासी रामनगर मुुंगेर, मोहर सिंह उर्फ बबलू निवासी गांव ईकरी थाना औंछा, शीलेंद्र सिंह गांव बरनपुर दन्नाहार, ललित कुमार उर्फ बीनू निवासी नगला पजाबा और शैकी उर्फ सुमित कुमार मोहल्ला डालगंज घिरोर के साथ गिरोहबद्ध अपराध करते थे। सभी अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है, अपराध से अर्जित की गई इनकी संपत्ति के बारे में जानकारी की जा रही है। इनके विरुद्ध संपत्ति कुर्क किए जाने की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।