फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर के आरोपी लेखपाल की संपत्ति होगी कुर्क

सार

तहसील में कार्यरत रहे एक लेखपाल के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है।भूमि सीधे-सीधे कंप्यूटर में अंकित कर दी गई थी।खुलासा होने पर छह लेखपाल व एक आरके सहित 52 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोगांव। तहसील में कार्यरत रहे एक लेखपाल के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है। अब उसकी संपत्ति कुर्क किए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

तहसील में तैनात लेखपाल सत्येंद्र सिंह शाक्य पर 1700 बीघा भूमि घोटाला को लेकर नौ सितंबर 2018 को तत्कालीन तहसीलदार अनिल कटियार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। भूमि सीधे-सीधे कंप्यूटर में अंकित कर दी गई थी। खुलासा होने पर छह लेखपाल व एक आरके सहित 52 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई थी। लेखपाल सत्येंद्र सिंह सहित कई लेखपाल जेल भेजे गए थे। सभी के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई थी। अब आरोपी लेखपाल सतेंद्र की संपत्ति कुर्क किए जाने को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी को लेकर एसडीएम अंजली सिंह ने तहसीलदार आनंद कुमार सिंह को एक टीम बनाकर लेखपाल की बेनामी संपत्ति की जांच कराए जाने के आदेश दिए हैं। न्यायालय से आदेश मिलते ही कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसडीएम ने बताया कि न्यायालय से जो भी आदेश प्राप्त होंगे। उसका अनुपालन सुनिश्चित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें