फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: बाहर आने दो सबको देख लूंगा...आगरा दीवानी में गैंगस्टर ने वादी को दी धमकी, दहशत में पीड़ित

Sun, 21 Jan 2024 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

गैंगस्टर की धमकी से पीड़ित दहशत में है। ये धमकी कहीं और नहीं बल्कि दीवानी में दी गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
 
विज्ञापन
आगरा दीवानी परिसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा दीवानी में सुरक्षा व्यवस्था में आने के बाद भी जेल से पेशी पर आए गैंगस्टर एक्ट के दोषी ने वादी और उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। कहा कि बाहर आने दो सबको देख लूंगा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


जगदीशपुरा के रोडवेज कॉलोनी कबीर नगर निवासी अरशद ने बताया कि 29 जनवरी 2022 को लोहामंडी निवासी गैंगस्टर एक्ट के दोषी अलीशेर और उसके अन्य साथियों ने पिटाई कर चेन लूट ली थी। उन्होंने जगदीशपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। 6 जनवरी को वह भाई सद्दाम के साथ मुकदमे की पैरवी के लिए न्यायालय गए थे। अलीशेर भी जेल से पेशी पर आया था। 

दीवानी के अंदर उन्हें रास्ते में उसने मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया और जेल से निकलते ही जान से मारने की धमकी दी। जाते समय भी उसके भाई लाला और औरंगजेब व भतीजे अदनान ने रास्ता रोक कर गाली गलौज की। आरोपियों पर पहले से ही हत्या समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। इससे पीड़ित परिवार दहशत में आ गया। न्यू आगरा थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें