फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: प्रतिबंधित मांस बेचने वाले 8 आरोपियों पर लगा गैंगस्टर, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 10 Feb 2023 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा और सिकंदरपुर थाने की पुलिस ने प्रतिबंधित मीट बेचने वाले आठ आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इस दौरान आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई, एसपी ने गैंगस्टर में निरुद्ध आरोपियों की संपत्ति चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। ताकि संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शीघ्र शुरू की जा सके।
विज्ञापन

गंडुंडवारा थाना प्रभारी हरिभान सिंह राठोर ने बृहस्पतिवार की देर शाम प्रतिबंधित मांस बेचने के मामले में आरोपी रिजवान, इमरान और छोटे निवासी सुजावलपुर के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की। इसीक्रम में सिकंदरपुर वैश्य के थाना प्रभारी विनोद यादव ने अकील, एजाज, अजीम, प्यारे नवी व बबलू निवासी म्याऊं का चालान गैंगस्टर की धारा में किया। गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद पुलिस की टीमें लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की तलाश में जुटी हुई हैं। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि आरोपी काफी दिनों प्रतिबंधित मांस बेचने का कार्य कर रहे हैं। प्रतिबंधित मांस की बिक्री पर रोक लगाने के लिए आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें