फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सरकारी नौकरी के नाम पर ठगने के आरोपियों पर लगा गैंगस्टर

Fri, 01 Nov 2024 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। एसपी ने आरोपियों की संपत्ति चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मामले की विवेचना सोरों थाने को सौंपी है।
विज्ञापन

दरअसल, हाथरस के थाना सिकंदरा राऊ स्थित माधोपुरी निवासी आकाश थाना ढोलना स्थित साक्षी एकेडमी में अग्निवीर की तैयारी कर रहा था। उसने आरोप लगाया कि एकेडमी के हेड सुनील यादव निवासी धनतोरिया रोड ने अग्निवीर की नौकरी लगवाने के नाम पर उससे 7.80 लाख रुपये ठग लिए और उसे फर्जी ज्वाइनिंग लेटर बनाकर दे दिया। जांच के दौरान पत्र फर्जी पाया गया। उसने इस मामले में सुनील यादव, पुष्पेंद्र निवासी सराय धनारी जिला संभल, अंशुल निवासी गांव लहरा सलेमपुर अलीगढ़ और अनीश निवासी मियागंज कन्नौज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। अब इस मामले में आरोपियों पर अंकुश लगाने के लिए एसपी के आदेश पर कोतवाली कासगंज के थाना प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने सभी आरोपियों की अवैध धन अर्जित कर बनाई गई संपत्तियों को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मामले की विवेचना सोरों थाना प्रभारी को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें