फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ खेत में सामूहिक दुष्कर्म, पांच नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। बासौनी थाना क्षेत्र के एक गांव के समीप मक्के के खेत में मजदूर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। आरोप है कि तमंचे के बल पर पांच लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर उसे और परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी। इससे सहमी पीड़िता चार दिन बाद केस दर्ज कराने की हिम्मत जुटा सकी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ुिपनाहट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को वह खेत में मक्का तोड़ने गई थी। तभी पांच लोगों ने जबरन उसे खेत में खींच लिया। बासौनी थाना क्षेत्र के उदयपुर खालसा के जितेंद्र ने उसे पकड़ा था। ब्रजमोहन, पंकज ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मनीष और सतीश ने तमंचा तानकर उसे और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। डर के मारे वह चार दिन तक पुलिस के पास जाने की हिम्मत तक नहीं जुटा सकी।
सोमवार को पीड़िता ने बासौनी थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। बासौनी पुलिस ने उसकी तहरीर पर उदयपुर खालसा के ब्रजमोहन, सतीश, पंकज, जितेंद्र और मनीष के खिलाफ 376 डी, अनुसूचित जाति, जनजाति नृशंसता निवारण अधिनियम, जान से मारने की धमकी आदि धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एसओ बासौनी ने बताया कि केस दर्ज कर पीड़ित महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें