फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गंगा स्नानार्थियों की वैन फिरोजाबाद में पलटी, चालक सहित दस घायल

Wed, 17 Jun 2026 02:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव भोगपुरा के गंगा स्नानार्थियों से भरी वैन मंगलवार सुबह फिरोजाबाद के थाना नगला सिंघी क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक समेत 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव भोगपुरा के लोग सोमवार रात सोरों घाट पर गंगा स्नान के लिए गए थे। मंगलवार सुबह स्नानार्थी वैन से लौट रहे थे। सुबह करीब पांच बजे थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव चेनई गढ़ी के निकट वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे से चीख-पुकार मच गई। कई लोग वाहन के अंदर फंस गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे और वैन के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद पहुंचाया। हादसे में वैन चालक रामहरि निवासी भोगपुर, पूरन सिंह, सोमवती पत्नी सोवाराम, त्रिभान सिंह, संजय, रामपाल, तुलसी, मोहरश्री, निहाल सिंह और सखिया पत्नी कल्याण घायल हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें