कासगंज। गंगा के पानी में सोमवार को फिर दस सेंटीमीटर की कमी हो गई। अभी और जलस्तर में गिरावट आने की उम्मीद है। रविवार को गंगा का जलस्तर 32 सेंटीमीटर बढ़ा था। जिसके कारण गंगा के तटीय गांव की खादर तक बाढ़ के पानी की दस्तक पहुंची थी। गंगा के जलस्तर में उतार चढ़ाव का सिलसिला पिछले एक पखवाड़े से बना हुआ है। रविवार को हरिद्वार, बिजनौर एवं नरौरा बैराजों से पानी के प्रवाह में कमी आ गई। जिससे जलस्तर में और गिरावट के आसार बन गए। पानी कम होने से ग्रामीणों की चिंताएं भी कम हुई हैं लेकिन गंगा स्नान के लिए मौजूदा जलस्तर भी खतरनाक है।