फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा किनारे की गूंजेगा स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
कासगंज गंगा किनारे का फोटो - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। जिले में गंगा किनारे के गांव में स्वच्छता का संदेश गूंजेगा। चयनित की गईं 34 ग्राम पंचायतों को मॉडल बनाया जाएगा। प्रयोग के रूप में पांच ग्राम पंचायतों में घर घर कूड़ा उठाने की पहल शुरू की गई है। गीला और सूखा कूड़ा अलग अलग कूड़ेदान में उठाया जा रहा है। यदि किसी ने नियमों का उल्लंघन किया तो उससे कूड़ा शुल्क वसूला जाएगा।
विज्ञापन

स्वच्छता के लिए जिले में विशेष पहल चल रही है। सरकार के निर्देश पर ग्राम पंचायतों को साफ सुथरा बनाने के लिए पंचायती राज विभाग अभियान चला रहा है। गंगा किनारे के गांव को प्राथमिकता दी जा रही है। नमामि गंगे योजना के तहत भी गंगा किनारे की ग्राम पंचायतों में काम कराया जा रहा है। 34 ग्राम पंचायतें ऐसी चयनित की गई हैं। जिन्हें मॉडल ग्राम पंचायतों के रूप में विकसित किया जाएगा। इनमें से 5 ग्राम पंचायतों में प्रयोग भी शुरू कर दिया गया है। प्रथम किस्त के रूप में पंचायती राज विभाग ने ग्राम पंचायतों को धनराशि दे दी है। इन ग्राम पंचायतों में काम भी शुरू कराया गया है। सफाईकर्मी घर घर पहुंच कूड़ा एकत्रित कर रहे हैं। नियम बनाया गया है कि यदि किसी ने गंदगी फैलाई तो कूड़ा शुल्क वसूला जाएगा।
ग्राम पंचायतों ने दिए नक्शे
कासगंज। जिले में चयनित 34 ग्राम पंचायतों में से 29 ग्राम ऐसी हैं जो निर्धारित स्थान पर कूड़ा नष्ट करने के लिए कूड़ेदान बनाने का नक्शा नहीं दे सकी थीं, लेकिन अब इन सभी ग्राम पंचायतों ने भी अब पंचायती राज विभाग को नक्शा दे दिया है।
विज्ञापन

आंकड़े की नजर से-
- 3.5 लाख रुपये की धनराशि पांच ग्राम पंचायतों में भेजी गई।
- 34 ग्राम पंचायतों का किया गया है चयन।
- 423 ग्राम पंचायतें हैं जिले में।
- गंगा किनारे की 34 ग्राम पंचायतों में निर्धारित स्थान पर कूड़ेदान बनाए जाएंगे और सफाईकर्मी घर घर जाकर कूड़ा भी उठाएंगे। पांच ग्राम पंचायतों में प्रयोगात्मक रूप से काम शुरू कराया गया है। - शाहनाज अंसारी, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें