सोरोंजी। मां गंगा अवतरण दिवस गंगा सप्तमी रविवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर मां गंगा के पारंपरिक दुग्धाभिषेक के साथ भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। गंगा सभा ने शनिवार को कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।गंगा सभा के अध्यक्ष कैलाश चंद्र कटारे ने बताया कि इस बार गंगा सप्तमी धूमधाम से मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि बह 8 बजे हरि की पौड़ी स्थित वराह घाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक व पूजन किया जाएगा। युवा बटुकों द्वारा गंगा लहरी का सामूहिक पाठ किया जाएगा। दोपहर 2 बजे सोमेश्वर वाले घाट से मां गंगा की गेंदा गुलाब के पुष्पों से मां गंगा व भगवान वराह के डोलों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम 7 बजे हर की पौड़ी परिक्रमा मार्ग पर दीपदान व आतिशबाजी होगी। 5 मई को रात 8 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। सामुदायिक केंद्र पर विशाल भंडारे का आयोजन शाम 4 बजे से आयोजन किया जाएगा।