सोरोंजी। मां गंगा का अवतरण दिवस गंगा सप्तमी पर्व 14 मई को तीर्थनगरी में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें मां गंगा का दुग्धाभिषेक और भव्य शोभायात्रा प्रमुख हैं। शुक्रवार को गंगा सभा की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।अध्यक्षता करते हुए गंगा सभा के अध्यक्ष कैलाश चंद्र कटारे ने कहा कि मां गंगा के अवतरण का पवित्र दिन गंगा सप्तमी पर्व बेहद खास है। गंगा सभा द्वारा इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महामंत्री बबलू मोहल्लेदार ने कहा कि गंगा सप्तमी पर्व 14 मई को हर की पौड़ी स्थित वराह घाट पर सुबह आठ बजे मां गंगा का दुग्धाभिषेक व पूजन किया जाएगा। युवा बटुक गंगा लहरी का सामूहिक पाठ करेंगे। दोपहर 2 बजे सोमेश्वर वाले घाट से मां गंगा की भव्य शोभायात्रा एक दर्जन झांकियों के साथ निकाली जाएगी। शाम 7 बजे हरि की पौड़ी परिक्रमा मार्ग पर दीपदान, शाम 8 बजे से भजन संध्या एवं शाम 4 बजे से सामुदायिक केंद्र पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।