फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा किनारे चलाया गया सफाई अभियान

विज्ञापन
कासगंज के कछला गंगा घाट पर सफाई करती दिल्ली से आए साहू समाज के कार्यकर्ता - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। साहू समाज दिल्ली की ओर से 30 कार्यकर्ताओं ने कछला गंगाघाट पर सफाई अभियान चलाया। कूड़े को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर कूड़ेदान पर पहुंचाया। लोगों से गंगा को मैला न करने की अपील की।
विज्ञापन

साहू समाज के लोगों की टीम सुबह 7 बजे कछला गंगाघाट पर पहुंच गई। सभी कार्यकर्ता सफाई अभियान में जुट गए। गंगा किनारे पर एकत्रित पॉलिथीन व अन्य सामान बाहर निकाला। इस दौरान गंगाघाट पर अपनी कार और कपड़े धोने वाले लोगों को रोका और जागरूक किया।
गंगा सफाई अभियान के अध्यक्ष गिरीश साहू ने बताया कि यह उनका बीसवां सफाई अभियान है। दिल्ली से आकर प्रत्येक वर्ष उनकी टीम यहां सफाई करती है। राजाराम साहू, प्रमोद साहू, राम सिंह, नितिन, इंद्रजीत, वेद प्रकाश, प्रेम साहू, राजेंद्र, अजय गुप्ता, नरेश गर्ग, मुकेश, हरीश चंद्र, ओमवती, सुनील, वीनेश, उमेश, कटोरीदेवी, आकाशदीप, मोहित साहू, प्रतीक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें