फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.68 करोड़ रुपये की लागत से तर होगा बूढ़ी गंगा का कंठ

विज्ञापन
कासगंज। इस तरह साफ नजर आएगी बूढ़ी गंगा। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। बूढ़ी गंगा के कायाकल्प की कार्ययोजना बड़े पैमाने पर तैयार की गई है। श्रमदान के बाद बूढ़ी गंगा में साफ सफाई के काम को गति दे दी गई है। जीर्णोद्धार के लिए विकास विभाग ने 2.68 करोड़ रुपये की लागत का अनुमानित आकलन तैयार किया है। ग्राम पंचायत वार आकलन का ब्योरा तैयार करने के साथ ही गांव प्रधानों एवं सचिवों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

सोरों क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर से पटियाली के शाहपुर टहला तक 118 किलोमीटर दायरे में बूढ़ी गंगा के जीर्णोद्धार को काम शुरू किया गया है। बुधवार को श्रमदान के साथ डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने इस बड़ी मुहिम की शुरुआत की। गुरुवार से मनरेगा के तहत बूढ़ी गंगा के जीर्णोद्धार के लिए साफ सफाई का काम शुरू कर दिया गया। विकास विभाग ने धरातल पर काम कराने के लिए बड़े स्तर पर कार्य योजना बनाई है। सभी ग्राम पंचायत सचिवों एवं ग्राम प्रधानों को भी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। ग्राम पंचायत बार अलग अलग व्यय का आकलन तैयार किया गया है।
आंकड़े पर नजर
2.6835 करोड़ की लागत से होगा जीर्णोद्धार
61.82 लाख रुपये से सोरों क्षेत्र में होगा काम
65.13 लाख रुपये से सहावर क्षेत्र से काम की योजना तैयार
82.04 लाख से गंजडुंडवारा विकास क्षेत्र में गंगा किनारे होगा काम
59.35 लाख से पटियाली तहसील क्षेत्र में काम प्रस्तावित
21 गांवों में कुछ क्षेत्रों के आकलन प्रक्रियाधीन
सभी संबंधित ग्राम प्रधानों एवं सचिवों को जिम्मेदारी देते हुए उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि काम शीघ्र पूरा करें। ग्राम पंचायत बार व्यय का पूर्व आकलन कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. दिनेश कुमार, सीडीओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें