फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला मार्गशीर्ष की तैयारियां शुरू, पालिका कराएगी रंग-रोगन

विज्ञापन
कासगंज सोरों की हरिपदी गंगा - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सोरों। नगर में लगने वाले मेला मार्गशीर्ष की तैयारियां चल रही हैं। पालिका की ओर से मेला ग्राउंड के गेटों की रंगाई पुताई का काम 10 दिसंबर से शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष मुन्नी देवी ने बताया कि हरिपदी परिक्रमा मार्ग, प्रमुख मंदिरों, महापुरुषों के पार्कों पर भव्य रंग रोगन कराया जाएगा। यह मेला 15 दिनों तक चलेगा। विद्युुत व्यवस्था के लिए पालिका ने एक्सईएन विद्युत को 100 केवीए के अस्थायी कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। अधिशासी अभियंता सिंचाई को हरि की पैड़ी में पर्याप्त जल आपूर्ति के लिए गोरहा माइनर से कराने को कहा गया है। संत आश्रमों में भारत वर्ष के प्रमुख अखाड़ों के नागा साधु व संतों का पहुंचना शुरू हो गया है। यह संत एक माह तक सूकरक्षेत्र में प्रवास करेंगे। गंगा स्नान कर मेले में सर्कस, मिनी चिड़ियाघर, काला जादू, सांस्कृतिक नृत्यघर, ऊंचे झूले, अप्पूघर आदि का लुत्फ लेते हैं।
यह रहेंगे प्रमुख स्नान पर्व
- मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष एकादशी 8 दिसंबर को प्रथम स्नान पर्व
- भगवान वराह के मोक्ष दिवस मार्गशीर्ष द्वादशी 9 दिसंबर को द्वितीय स्नान पर्व
- त्रयोदशी 10 दिसंबर को नागा साधुओं का शाही स्नान पर्व
- पूर्णिमा 12 दिसंबरअंतिम स्नान पर्व आयोजित होगा
मेला इसलिए भी है उपयोगी
सोरों। मेला धार्मिक आयोजन के साथ साथ गृहोपयोगी वस्तुओं, हथकरघा व कुटीर उघोगों के कामगारों द्वारा निर्मित वस्तुओं व स्वस्थ मनोरंजन के साधनों के लिए भी जाना जाता है। कंबल, शानदार नक्काशी के गलीचे कालीन, पत्थर निर्मित वस्तुओं सिल बटना, लकड़ी के ढोलक, टिन के बक्से, कुटिया आदि सामान बिकने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें