फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थोड़ा और हो सुधार तो अविरल हो जाएगी बूढ़ी गंगा की धार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पर्यावरण और जल संरक्षण के सुधार की दिशा में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ(वर्ल्ड वाइल्ड फंड) की टीम ने बेहतर उपाय सुझाए हैं। बूढ़ी गंगा और आद्र क्षेत्रों के लिए जलस्रोतों का सर्वे के बाद टीम के विशेषज्ञों ने गंगा की अविरल धार के लिए थोड़े और सुधार की जरूरत बताई है। पड़ोसी जनपद से भी सहयोग का रास्ता सुझाया है। वन विभाग और जिला प्रशासन अब टीम की ओर से सुझाए गए उपायों पर सार्थक पहल शुरू कर चुका है।
विज्ञापन

डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के विशेषज्ञ कासगंज में विगत दिनों सर्वे कर दिल्ली लौट गए। बूढ़ी गंगा और आद्र क्षेत्रों के संरक्षण के लिए उन्होंने कई उपाय सुझाए हैं। जिला प्रशासन और वन विभाग को सलाह दी है कि बूढ़ी गंगा में यदि अलीगढ़ की ओर से साफ सफाई करा दी जाए तो वहां से पानी सीधे मिल सकेगा और फिर यहां गंगा की धारा प्रवाहित हो सकेगी। जिला प्रशासन अब टीम के विशेषज्ञों की सलाह मानते हुए अलीगढ़ प्रशासन से भी संपर्क कर सहयोग मांग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें