फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में आई बाढ़, तटबंटों की ओर दौड़े अधिकारी

विज्ञापन
ासगंज कछला गंगाघाट पर बढ़ा जलस्तर - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज/पटियाली। बैराजों से छोड़े जा रहे पानी ने गंगा नदी में बाढ़ के हालात पैदा कर दिए हैं। गंगा में बाढ़ आते ही राजस्व और सिंचाई विभाग के अफसरों ने तटबंदों की ओर दौड़ लगा दी है। सिंचाई विभाग ने सींच पर्यवेक्षकों को पल पल निगरानी कर हर चार घंटे बाद रिपोर्ट मांगी है। डीएम ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि संबंधित क्षेत्र में निगरानी बढ़ाएं। वहीं सेतु निगम और पीएसी की फ्लड यूनिट भी निगरानी करने लगी है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही बारिश से बैराजों में पानी का दबाव बढ़ गया है। यह पानी हरिद्वार, बिजनौर, नरौरा होते हुए कछला गंगानदी में छोड़ा जा रहा है। पिछले तीन दिनों से लगातार पानी का स्तर बढ़ता ही जा रहा है। वैसे तो सिंचाई विभाग पहले ही अलर्ट जारी कर चुका है, लेकिन मंगलवार को जैसे ही गंगानदी में बाढ़ के हालात पैदा हो गए वैसे ही प्रशासन और सिंचाई विभाग सतर्कता बरतते हुए फिर से अलर्ट जारी कर दिया है। जिम्मेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि गंगा नदी किनारे पहुंच पानी के स्तर की निगरानी करें। सभी सींच पर्यवेक्षकों को दिन के अलावा रात में भी निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। हर चार घंटे बाद सींच पर्यवेक्षकों को रिपोर्ट उपलब्ध करानी होगी। इसके अलावा सिंचाई विभाग के अवर अभियंताओं को भी निगरानी के लिए गंगा नदी किनारे भेजा गया है। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संबंधित क्षेत्र में गंगा नदी किनारे पहुंच निगरानी करें। राजस्व विभाग की टीमों को पल पल निगरानी करने के लिए मौके पर तैनात करें।
पटियाली एसडीएम ने किया निरीक्षण
पटियाली। उपजिलाधिकारी शिवकुमार ने सिंचाई विभाग के अफसरों के साथ कादरगंज गंगाघाट पहुंच निरीक्षण किया। जलस्तर देखा। क्षेत्र के गांव गठौरा, कादरगंज सहित अन्य कई गांव में गंगानदी किनारे पहुंचकर निरीक्षण किया। वहां कटान की स्थिति देखी। हालांकि कहीं भी अभी कटान के हालात नहीं हैं। उपजिलाधिकारी ने संबंधित क्षेत्र के राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों को कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैँ।
विज्ञापन

- 65467 क्यूसेक पानी हरिद्वार से छोड़ा गया।
- 71414 क्यूसेक पानी बिजनौर से छोड़ा गया।
- 43752 क्यूसेक पानी नरौरा से छोड़ा गया।
- 163.20 मीटर के निशान पर है कछला में जलस्तर।
- गंगानदी में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं, लेकिन अभी कोई खतरा नहीं है। सिंचाई विभाग के सभी अबर अभियंता और सींच पर्यवेक्षकों को निगरानी के लिए नदी किनारे भेजा गया है। संजय शर्मा, बाढ़ प्रभारी।
- सभी उपजिलाधिकारी और तहसीलदारों को निर्देशित किया गया है कि राजस्व टीमों के साथ गंगा नदी के किनारे निगरानी बढ़ाएं। भले ही बाढ़ से खतरा की कोई स्थिति नहीं है, लेकिन सतर्कता जरूरी है। योगेंद्र कुमार, एडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें