फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक अमृत कुंभ- पूर्णिमा पर्व पर स्नान को उमड़े श्रद्धालु, जयकारों से गूंजे घाट

विज्ञापन
कासगंज सोरों की हरिपदी गंगा में पूर्णिमा के मौके पर गंगास्नान करते श्रद्घालु - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सोरों(कासगंज)। तीर्थनगरी के वार्षिक अमृत कुंभ मार्गशीर्ष माह के अंतिम स्नान पर्व पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे के जयकारे लगाते हुए हरिपदी कुंड में डुबकी लगाकर पुुण्य कमाया। पूरे दिन गंगा घाट पर जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने गंगास्नान के बाद देवदर्शन भी किए।
विज्ञापन

स्नानपर्व की पूर्व संध्या से ही तीर्थनगरी में स्नानार्थियों का दबाव बढ़ने लगा था। धर्मशाला और आश्रमों में श्रद्धालुु ही श्रद्धालुु नजर आ रहे थे। मंगलवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुुओं ने हरिपदी गंगा में स्नान शुरू कर दिया। आस्था के आगे ठंड भी बौनी साबित हुई। वराह घाट, लाल घाट, मानसघाट, सोमेश्वर घाट, बरी वाला घाट, तुलसी घाट, पांच छतरी वाला घाट, नागालैंड घाट आदि सभी घाटों पर हर ओर श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आ रहे थे।
गंगा स्नान के बाद मां गंगा की पूजा अर्चना कर एवं दूध चढ़ाने के बाद श्रद्धालुओं ने हरिपदी गंगा की परिक्रमा लगाई एवं वराह मंदिर पहुुंचकर महाआरती में भाग लिया। भगवान वराह के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की खुशहाली का आशीष मंागा। परिक्रमा मार्ग में स्थित श्याम वराह, रघुनाथ जी, गणपति, बालाजी, द्वारिकाधीश, बटुुकनाथ, सिद्ध हनुमान, सोमेश्वर, पंचमहाशक्ति, अन्नपूर्णा आदि मंदिरों सपरिवार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें