फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: फर्जी दस्तावेज लगाकर जमानत लेने वाले गैंग ने पांच साल में छुड़ाए 500 आरोपी, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 11 Nov 2022 05:14 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पुलिस को पिछले पांच साल में 500 से अधिक अभियुक्तों की जमानत लेने का पता चला है। इस आशंका पर उसने जांच शुरू कर दी है। पुलिस जेल से छुटे अपराधियों का डाटा खंगाल रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में फर्जी दस्तावेज लगाकर जमानत लेने वाला गैंग पकड़ में आया है। पुलिस को पिछले पांच साल में 500 से अधिक अभियुक्तों की जमानत लेने का पता चला है। इस आशंका पर उसने जांच शुरू कर दी है। फर्जी जमानत लेने वाले और उससे छूट जाने वालों की धरपकड़ की जा रही है। इस अवधि में कई बड़े अभियुक्त भी जेल से बाहर आए हैं।

विज्ञापन


फर्जी दस्तावेज की मदद से जमानत लेने के मामले में थाना न्यू आगरा में तीन मुकदमे दर्ज होने के बाद इस आशंका बल मिला है। इन मुकदमों में जमानत पर छूटे अभियुक्त और अधिवक्ताओं को भी नामजद किया गया है। पुलिस का कहना है कि जमानत लेने के लिए फर्जी दस्तावेज लगाने के साथ ही सत्यापन भी फर्जी तरीके से किया गया। यह गिरोह बड़े स्तर पर चल रहा है। कई अभियुक्त ऐसे थे, जो आगरा से बाहर के रहने वाले हैं। फर्जी जमानतदार पेश करने से वह हाथ भी नहीं आ रहे हैं।

पुलिस जुटा रही गिरोह की जानकारी 

एसपी सिटी विकास कुमार का कहना है कि फर्जी दस्तावेज से जमानत लेने वाले गिरोह के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कई और अभियुक्तों की जमानत लेने की आशंका है। पूरी विवेचना के बाद ही तथ्य सामने आएंगे। इस पर कार्रवाई की जाएगी।

जेल से लुटेरे भी बाहर आ गए

ताजगंज क्षेत्र में कुछ महीने पहले एटीएम उखाड़कर ले जाने की घटना हुई थी। पुलिस ने कई दिन की मशक्कत के बाद गिरोह को पकड़ा था। सभी बदमाश दूसरे जिले के रहने वाले थे।  पुलिस ने सभी को जेल भेजा था। अब सामने आया है कि बदमाशों की जमानत हो गई है। उन्होंने जमानत लेने के लिए फर्जी जमानती लगाए थे। अब पुलिस ने अपराधियों के बारे में और जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें