फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महंत के सेवक से 50 लाख रुपये वसूलना चाहता था गिरोह, रिटायर्ड सीओ साथी समेत गिरफ्तार; दो की जारी तलाश

Mon, 08 Jun 2026 12:02 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पुलिस ने रिटायर्ड सीओ विवेक शर्मा, उसके साथी धाैलपुर निवासी जितेंद्र को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी महंत के सेवक पर रकम देने के लिए दबाव बना रहे थे। 
विज्ञापन
गिरफ्तार रिटायर्ड डिप्टी एसपी और दूसरा आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेहंदीपुर बालाजी धाम के महंत के सेवक से वसूली के मामले में थाना रकाबगंज पुलिस ने रिटायर्ड सीओ को साथी सहित गिरफ्तार किया था। अब उनके दो और साथियों की तलाश में पुलिस लगी है। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी 50 लाख रुपये की वसूली करना चाहते थे मगर इससे पहले पकड़ लिए गए।
विज्ञापन


जयपुर निवासी अनुज कुमार ने थाना रकाबगंज में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें कहा कि वो मेहंदीपुर बालाजी धाम के महंत नरेश पुरी के सेवक हैं। महंत का नाम एक महिला से जोड़कर बदनाम करने की धमकी दी गई थी। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगे गए थे। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि सेवक से पांच लाख रुपये नहीं बल्कि 50 लाख रुपये की मांग की गई थी।

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामले में न्यू आगरा स्थित गणेश नगर निवासी रिटायर्ड सीओ विवेक शर्मा, उसके साथी धाैलपुर निवासी जितेंद्र को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी महंत के सेवक पर रकम देने के लिए दबाव बना रहे थे। 
विज्ञापन


महंत की ओर से राजस्थान के मुख्यमंत्री तक मामला पहुंचाया गया। तब आगरा पुलिस से संपर्क कर कार्रवाई के लिए कहा गया। आनन-फानन में रिटायर्ड सीओ सहित उसके साथी को पकड़ा गया। मामले में दो अज्ञात आरोपी भी हैं। उनके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। सीसीटीवी फुटेज देखे गए हैं। आरोपी घर से भाग गए हैं। उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें