फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के बदले नशा और खाना: मासूमों से कराते थे वारदात, गिरोह का हैरान करने वाला तरीका; पुलिस भी चाैंक गई

Sun, 29 Nov 2026 12:20 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

बड़ों के रेकी करने के बाद बच्चे चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। हर वारदात के बदले बच्चे को खाना और नशीली सामग्री दी जाती थी। आगरा में पुलिस ने ऐसे ही चाैंकाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन
गिरोह बच्चों से कराता था चोरी। - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशे और खाने का लालच देकर बालक से चोरी व छिनैती कराने के आरोप में रकाबगंज पुलिस ने दिल्ली के शिव विहार निवासी मौसा विजय उर्फ काले व हिमांशु, दोनों की पत्नियों और एक बाल अपचारी को पकड़ा है। उनके पास से मंगलसूत्र, चेन, अंगूठियां और पेंडल सहित अन्य सामान बरामद किए गए।
विज्ञापन


एसीपी अमीषा सिंह ने बताया कि 21 नवंबर को बिजलीघर चौराहे पर महिला का पर्स चोरी होने के बाद मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई थी। शुक्रवार को पुलिस टीम ने यमुना किनारे से पांचों को हिरासत में लिया। पूछताछ में चौंकाने वाला मामला सामने आया। गिरोह के सदस्य पहले भीड़भाड़ वाले इलाकों व लोगों की रेकी करते थे। इसके बाद बालक को चोरी या छिनैती के लिए भेज देते थे। माल मिलने पर जब वह आरोपियों को सौंप दिया जाता था, तब इसके बदले में बालक को नशीली सामग्री और खाना देते थे। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें