फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजी को बुलाया घर और भांजे के साथ मिलकर किया गैंगरेप

Thu, 18 Jan 2018 07:48 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला अजीतगंज (मैनपुरी)
विज्ञापन
gangrape
विज्ञापन
यूपी के मैनपुरी जिले में रिश्ते के चाचा और भाई ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद वे उसे एक कमरे में बंद करके मौके से भाग निकले। इस दौरान परिवारीजन किशोरी को ढूंढते हुए रिश्तेदार के घर पहुंचे तो उन्हें वह कमरे में बंद मिली। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दूसरे की तलाश में जुटी है। थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को रिश्ते के चाचा ने बुधवार रात को घर पर बुलाया। 

वहां वह अपने भांजे के साथ मिलकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब रात 11 बजे पीड़िता के परिवारीजन आरोपी के घर पहुंचे तो किशोरी कमरे में बंद मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने आपबीती बताई तो उनके होश उड़ गए। पिता ने पीड़िता के रिश्तेदार चाचा नारायण और रिश्ते के भाई योगेंद्र निवासी बरनाहल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

एक आरोपी नारायण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें