फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2022: भगवान गणेश को गंगाजल से कराएं स्नान, मोदक का लगाएं भोग, जानें पूजा विधि

Wed, 31 Aug 2022 10:07 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय ने कहा कि भगवान श्री गणेश जी को कलावा और जनेऊ धारण कराएं। ओम गं गणपतए नम: मंत्र का उच्चारण करते हुए भगवान श्री गणेश की पूजा प्रारंभ करें।
विज्ञापन
गणेश प्रतिमा को निहारती युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणेश चतुर्थी भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाई जाती है। इस बार 31 अगस्त (बुधवार) को गणेश चतुर्थी है। इस दिन भगवान गणेश की घर-घर में स्थापना की जाती है। इसी के साथ गणेश उत्सव का शुभारंभ हो जाएगा। ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय ने बताया कि प्रात: काल स्नान के बाद गणेश जी की पूजा के लिए एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं। उस पर सिंदूर या रोली से मिश्रित अक्षत का अष्टदल का निर्माण करें। उसके मध्य में गणपति जी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। 

इस दिशा को ओर मुंह कर बैठें 

उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम भगवान गणेश को स्नान के लिए थोड़ा सा गंगाजल छिड़क दें। स्वयं पूर्व दिशा या उत्तर दिशा की ओर मुंह करके बैठे। श्री गणेश जी को केसर चंदन और अक्षत से तिलक करें। सुंदर वस्त्र आभूषण धारण कराएं। पुष्पमाला से श्रृंगार करें श्री गणेश जी के दाहिने हाथ की ओर शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं। दोनों हाथ जोड़कर मंत्रों का उच्चारण करते हुए रिद्धि सिद्धि सहित भगवान श्री गणपति जी का आह्वान करें। 

इस मंत्र का उच्चारण कर शुरू करें पूजा 

ज्योतिषाचार्य ने कहा कि भगवान श्री गणेश जी को कलावा और जनेऊ धारण कराएं। ओम गं गणपतए नम: मंत्र का उच्चारण करते हुए भगवान श्री गणेश की पूजा प्रारंभ करें। लड्डू, केले, नैवेद्य मेवा, फल, पान, सुपारी, इलायची, मिश्री आदि का भोग लगाएं। प्रसन्न मन से धूप दीप से आरती करें और चरण छूकर आशीवार्द लें। विधि विधान के साथ गणपित की स्थापना से सारे मनोरक्ष पूरे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर-घर विराजेंगे गणपति बप्पा

मंगलवार को कोई बप्पा को घर कार तो कोई बाइक पर बैठाकर ले गया। इसके साथ ही पूजा सामग्री की दुकानें भी देर रात तक खुली रही और ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। नामनेर स्थित मूर्तिकार महेश प्रजापति ने बताया इस बार ज्यादातर ग्राहक ईको फेंडली प्रतिमाओं की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार बाजार में छोटी प्रतिमा से लेकर 22 से 23 फुट तक की प्रतिमा उपलब्ध है। जिनकी कीमत 50 रुपये से डेढ़ लाख रुपये तक है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें