फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विघ्न हरने आए गजानन

Fri, 18 Sep 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष भर इंतजार के बाद गणपति घर में विराजे तो श्रद्धालुओं की कोई खुशी का ठिकाना नहीं रहा। गाजे-बाजे के साथ गणपति की शोभायात्रा निकाली गई। विधि विधान के साथ पूजा-हवन करके उनको विराजमान किया गया। भक्तों ने शृंगार करके, लड्डुआें का भोग लगाया। गणेश चतुर्थी पर शहर कई मंदिरों में गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। भक्त मंडली ने गुणगान किया। गली-मुहल्लों में जगह-जगह पंडाल सजे हैं।
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी पर सुबह से दोपहर तक हर ओर गणेश जी की शोभायात्रा भ्रमण करते नजर आई। बैंड की धुन पर श्रद्धालु नृत्य करते हुए चल रहे थे। ‘बाजे ढोल, मजीरा, तासा गणपति आ गए...’, ‘लड्डू खाके जाना बप्पा, लड्डू खाके जाना...’, ‘जय देव, जय देव, जय मंगलमूर्ति’, ‘घर में पधारो गजानन जी, मेरे घर में पधारो...’ आदि गीत बजे रहे थे। श्रद्धालु पूजा-पाठ में जुट गए। दिन भर सिलसिला चला। गणपति को पान, फूल और मेवा चढ़ाकर लड्डुओं का भोग लगाया। पूरी रात प्रभु की सेवा में लोग लगे रहे। अब यह सिलसिला विसर्जन तक जारी रहेगा।
अनंत चतुर्दशी (27 सितंबर) को गणेश जी को विदाई दी जाएगी। तब तक गणपति के दरबार में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। रोजाना सुबह शाम-आरती होगी। कुछ श्रद्धालु स्थापना के तीसरे दिन से प्रतिमा विसर्जन शुरू कर देते हैं। यमुना जी के विभिन्न घाटों पर विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन

- र्साइं सेवा नाथ समिति की ओर से साईं धाम दुर्गा मंदिर, नौलक्खा में गणेश उत्सव का आयोजन किया गया। पूर्वाह्न 11 बजे मंदिर में बाजे-गाजे के साथ गणपति का आगमन हुआ। भाजपा नेता प्रमोद गुप्ता, रामवीर सोवरिया, श्रीभगवान रघुवंशी ने आरती की। शाम की आरती सपा जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव ने की। मेंहदी प्रतियोगिता में 120 बच्चों ने हिस्सा लिया। समिति के सचिव संजय सत्यदेव ने व्यवस्था संभाली।
- सोमनाथ धाम मंदिर, शाहगंज में पंडित भूपेंद्र शर्मा ने गणेश जी प्रतिमा स्थापित कराई। पूरे दिन पीर डा. शंकर नाथ योगी के सानिध्य में पूजापाठ चलता रहा। सुबह और शाम की आरती में बड़ी तादात में भक्त मंदिर में प्रभु के दर्शन को पहुंचे। कार्यक्रम में हेमंत भोजवानी, भरत मंगलानी, घनश्याम ख्यानी, राजेश आदि मौजूद रहे।
- श्री सनातन धर्मसभा की ओर से शहजादी मंडी स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में सुबह साढ़े सात बजे गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई। कृष्णदत्त शास्त्री, मनोज शास्त्री ने पूजा कराई। पूजन में बैजनाथ शर्मा, सर्वोत्तम सिंह, ललित कुकरेजा, हेमंत सलूजा आदि शामिल रहे।
- गणेश सेवा समिति की ओर से यमुना ब्रिज बाजार में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई। सुबह क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली गई। 27 सितंबर तक दरबार में भजन, सुंदर कांड का पाठ आदि आयोजन होंगे। शोभायात्रा में संजू बंसल, श्याम अग्रवाल, अनूप जैन , संजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
- भैरो गली, माईथान में गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। मुख्य अतिथि डा. साक्षी बैजल (पार्षद) ने आरती की। इस अवसर पर नितिन टंडन, राहुल शर्मा, आकाश शर्मा, अमित कपूर, कपिल मेहरा, रॉकी, सतीश खन्ना आदि मौजूद थे।
- शिवाजी मार्केट एसोसिएशन की ओर से शिवाजी मार्केट में गणेश प्रतिमा स्थापित की गई। ताजनगरी फेस दो स्थित पार्श्वनाथ पंचवटी में भक्त जनों से गणेश प्रतिमा स्थापित की।
- दयालबाग महिला मंडल की ओर से एलोरा एंक्लेव में गणेश उत्सव का आयोजन किया। सुबह गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई। महिलाओं ने भजन गाए और बच्चों ने नृत्य प्रस्तुति दी। इस दौरान संयोजिका बबिता गुप्ता, कविता, रश्मि रायजादा, दीपा शर्मा, अशोक कटारिया आदि मौजूद रहे।  
- बल्का बस्ती, गोकुलपुरा स्थित राजाजी मंदिर में गणपति को विराजमान किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा की। बबली, बंटी, सोनू, छोटू, मोहित आदि मौजूद रहे।
भव्य सजा ‘राजा’ का दरबार
आगरा। गणेश चौक कमला नगर में गणेश चतुर्थी पर गुरुवार को कमला नगर-बल्केश्वर के ‘राजा’ (गणेश जी) का भव्य दरबार सजा। मिट्टी, गोबर आदि से निर्मित तेरह फुट की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। सुबह ढोल-बाजे संग गणपति विराजमान किए गए। शाम आठ बजे आरती हुई। इसमें संजय वर्मा, पप्पू शर्मा, मंजीत सिंह, आकाश पंडित, राजू उपाध्याय, डा. सुभाष अरोड़ा आदि मौजूद रहे। यहां 23 को राधा अष्टमी का कार्यक्रम होगा। 24 को जागरण, 25 को महाआरती, 26 को भंडारा। 27 सितंबर को पोइया घाट पर प्रतिमा विसर्जित की जाएगी।
गोकुलपुरा में शोभायात्रा
आगरा। श्री सिद्धी विनायक मंदिर, गोकुलपुरा से शाम को निकली गणपति की शोभायात्रा निकाली गई। 56वीं शोभायात्रा में झांकियां शामिल हुईं। यात्रा गोकुलपुरा सब्जी मंडी, बल्का बस्ती, राजामंडी होते हुए मंदिर पर समाप्त हुई। एसएसपी राजेश डी मोड़क ने उद्घाटन किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। वहीं सुबह पुजारी पंडित ज्ञानेश शास्त्री ने गणेश सहस्त्रनाम पाठ कराया। बच्चों ने पट्टी पूजन किया। शोभायात्रा में मनमोहन अस्थाना, विक्रम व्यास, मनमोहन नागर, मनीष शर्मा, आशीष शर्मा आदि शामिल रहे।   
गौरा पार्वती संग गजानन झूले पालना
आगरा। श्री बल्केश्वर नाथ महादेव मंदिर में सुबह पंडित सुनील कांत नागर ने गणेश जी का अभिषेक और आरती की। मंदिर में फूल बंगला सजाया गया। महिलाओं ने ‘गौरा पार्वती के संग गजानन झूले पालना..., सब देवों ने फूल बरसाए गजानन आए...’ आदि भजन गाए। इस दौरान महंत कपिल नागर, भोलानाथ अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
महाराष्ट्र समाज मना रहा गणेश उत्सव
आगरा। महाराष्ट्र समाज की ओर से अतिथि वन में गणेश उत्सव का आयोजन किया गया है। पहले दिन गणपति को विराजमान कर पूजा की गई। पुणे से आए प्रभाकर निलेगांवकर ने। एक पात्रीय प्रयोग प्रस्तुत किया। ग्रामीण महिलाओं पर आधारित दो घंटे की शानदार एकल प्रस्तुति दी। यहां एसएसपी राजेश डी. मोड़क ने सपरिवार पूजा की। कार्यक्रम में केशव तलेगावंकर, डा. प्रदीप साने, मुकुल सोनी, डा. विकास, अभय पोटाडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें