फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर पड़ा चूना, गलियों में पसरी रही गंदगी

विज्ञापन
शहर के वार्ड नगला रते में गंदगी को लेकर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। देश में छह साल पहले (2014 को) दो अक्तूबर से गांधी जयंती से स्वच्छता अभियान की शुरुआत हुई थी, उसी दिन शहर में गंदगी का आलम नजर आया। शुक्रवार को मुख्य मार्गों को तो चूना आदि डाल कर चमाचम कर दिया गया। लेकिन अंदर गली-मोहल्लों में साफ सफाई नहीं की गई। दिनभर गलियों में कूड़े के ढेर लगे रहे। इस ओर न तो क्षेत्रीय सभासदों ने ध्यान दिया और न ही नगर पालिका के अफसरों ने।
विज्ञापन

शहर के देवी रोड पर शुक्रवार को गंदगी का ढेर नजर नहीं आया, लेकिन यहां पीपराघाट जाने वाली रोड से आगे मंदिर के पास स्थित गली में गंदगी का ढेर लगा हुआ था। स्थानीय निवासी सुशील कुमार और कृष्णा देवी ने बताया कि मुख्य सड़क पर तो झाड़ू लग गई है, लेकिन गली से कूड़ा नहीं उठा है। इसके अलावा शहर के मोहल्ला नगला रते में भी जगह-जगह गंदगी के ढेर मिले। यहां प्लॉटों में कूड़ा भरा हुआ था। गांधी जयंती के अवसर पर भी यहां साफ सफाई करने के लिए पालिका के सफाईकर्मी नहीं पहुंचे।
प्रदर्शन करके जताया विरोध
शहर के मोहल्ला नगला रते में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन करके नगर पालिका के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया। गुड्डी देवी, सविता, ममता, रेशमा देवी, श्रीदेवी, जितेंद्र कुमार, विवेक कुमार आदि ने बताया कि मोहल्ले में सफाईकर्मी नहीं आते हैं। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इसके साथ ही मोहल्ले में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से जगह-जगह जलभराव भी है।
विज्ञापन

एक दिन पहले ही बेहतर सफाई व्यवस्था के निर्देश सफाईनायकों को दिए गए थे। सुबह होते ही शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। चूना भी डलवाया गया है। हो सकता है किसी गली में कूड़ा रह गया हो। वहां भी सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

लालचंद भारती, ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें