शौचालय पर लगाना पड़ता है ताला
बाहरी लोगों का स्कूल में आने की वजह से स्कूल के शौचालय का ताला लगाना पड़ता है। इसकी वजह से शिक्षक और बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जुआरियों ने कई बार ताला तोड़ कर शौचालय को नुकसान पहुंचाया है।
कक्षा में कैद रहती हैं छात्राएं
स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को कक्षा से बाहर निकलने में भी डर लगता है। इसलिए वह स्कूल समय तक क्लास में ही रहती हैं और छुट्टी के बाद सीधे घर चली जाती हैं। टॉयलेट जाने के लिए वह शिक्षिका को अपने साथ लेकर जाती हैं।
चहारदीवारी टूटी
शिक्षिका गीता ने बताया कि स्कूल की चहारदीवारी टूटी होने की वजह से वाहरी तत्व स्कूल में घुस आते हैं। यहां जुआ खेलते हैं। मना करने पर धमकाते हैं। इस मामले में अधिकारियों को शिकायत भेजी जाएगी।
जांच की जाएगी- बीएसए
बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीन कुमार तिवारी ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं था। किसी के द्वारा कोई शिकायत भी नहीं की गई है। अगर ऐसा है तो मौके पर जाकर देखा जाएगा और कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।