फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद पुलिस ने जुए की सूचना पर शनिवार की शाम छापेमारी की। पुलिस के पहुंचने से पहले ही जुआ खेल रहे लोग मौके से भाग गए। पुलिस ने मौके से सात बाइक बरामद की हैं। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया गांव मीठपुरा के पास खेतों में कुछ लोग जुआ खेलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए छापा मारा, लेकिन पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोग मौके का फायदा उठाकर भाग निकले। मौके से सात बाइक बरामद हुईं, जिन्हें थाने लाकर दाखिल कर लिया गया है।