फतेहाबाद। जमीन से मिट्टी उठाने के विरोध करने पर पिता पुत्र के साथ मारपीट के मामले में आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक कस्बा फतेहाबाद के होलीगेट निवासी रजनीश खटाना पुत्र बलराम के खटाना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि विगत नौ मार्च को राम रतन उर्फ कटप्पा,धर्मवीर उर्फ फौजी पुत्र कुंवरसेन, विशाल, कुंवरसेन सहित तीन चार अज्ञात लोग जमीन से मिट्टी भरकर ले जा रहे थे। पिता बलराम खटाना ने जमीन से मिट्टी उठाने का विरोध किया, तो उक्त लोगों ने क्लीनिक पर आकर पिता के साथ लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। मैं मौके पर पहुंचा, तो मुझे भी लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद का कहना है कि तहरीर के आधार पर सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।