कासगंज। शहर के गल्ला करोबारी की रविवार की देर शाम दिल्ली जाते समय अलीगढ़ में सड़क हादसे में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को लाने के बाद उनका शव उनके पैतृक आवास पर लाया गया। सोमवार की शाम को कछला घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिजन के अलावा काफी संख्या में व्यापारी भी मौजूद रहे। गली सांवर वाली निवासी आशीष गुप्ता (40) अपने साले विनोद के साथ रविवार की शाम कार में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। आशीष के पिता अनिल गुप्ता ने बताया कि अलीगढ़ में खैर चौराहा के समीप ट्रैक्टर से उनकी कार टक्कर हो गई। हादसे में आशीष गुप्ता गंभीर घायल हो गए। वहीं विनोद के मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस की मदद से मलखान सिंह जिला अस्पताल अलीगढ़ में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान आशीष की मौत हो गई।